आमिर की पीके, करिश्मा की जीके से प्रभावित हुए सलमान!
सलमान खान का कहना है कि आजकल लोग दो चीजों की सबसे ज्यादा बातें कर रहे हैं, जिसमें से एक है आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म पीके और बिग बॉस 8 की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना की जीके (सामान्य ज्ञान)। सलमान खान जो कि बिग बॉस के होस्ट हैं ने कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस 8 के प्रतिभागियों से कुछ सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे थे। जिनके जवाब देने के दौरान करिश्मा तन्ना ने कई बहुत ही आसान से सवालों के ऐसे जवाब दिये जिन्हें सुनकर हर कोई उनपर हंसा।

सलमान खान तो हैरान ही रह गये कि करिश्मा तन्ना का सामान्य ज्ञान इतना खराब हो सकता है कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति तक के बारे में जानकारी नहीं है। उसके बाद से ही सलमान व घर के सदस्य अक्सर ही करिश्मा तन्ना का मजाक उड़ाते दिखे। सोमवार के एपिसोड के दौरान जब सलमान खान बिग बॉस के घर के अंदर गये तो उन्होंने घर के अंदर जाकर कहा कि घर के बाहर दो चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
आमिर खान की पीके और करिश्मा तन्ना की जीके। सलमान ने इस एपिसोड के दौरान भी करिश्मा से कुछ सवाल पूछे जिनके जवाब वो नहीं दे पाईं। इसी बहाने सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म पीके का पोस्ट प्रमोशन भी कर दिया।
कुल मिलाकर यूं लग रहा है कि सलमान खान आमिर खान की पीके से प्रभावित हुए हैं। भले ही उन्होंने फिल्म के प्रचार में किसी तरह की भागीदारी नहीं निभाई जैसे की धूम 3 के दौरान निभाई थी लेकिन कहीं ना कहीं दोस्ती के वास्ते आमिर की फिल्म के फैन जरुर हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications