''मुझे और सलमान खान को शर्मिंदगी होती है.. आज भी....''
शाहरूख खान ने कहा कि मेरे और सलमान खान से जुड़ी जितनी बातें मीडिया में लिखी जा चुकी है, उससे मुझे और सलमान को बहुत शर्मिंदगी होती है।
शाहरूख खान और सलमान खान ने जब से दोस्ती की सेकेंड इनिंग्स की शुरूआत की है, वह अक्सर फैंस को सरप्राइज करते दिख जाते हैं। कभी एक दूसरे की फिल्म प्रमोट करके.. तो कभी एक साथ मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला कर.. तो कभी एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो निभाकर..
['शाहरूख, सलमान खान.. की तरह पॉपुलर स्टार बनना है....']
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरूख कैमियो निभाने वाले हैं। जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। बहरहाल, शाहरूख- सलमान के बीच सब फर्स्ट क्लास है। लेकिन क्या ये दो सितारे पिछली बातों को अब भी याद करते हैं.. तो जवाब है- हां..

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख ने कहा कि जब मेरे और सलमान के बीच चीजें ठीक नहीं थीं, मीडिया ने हमें लेकर काफी कुछ लिखा था। जिसे सोचकर हम आज भी शर्मिंदा होते हैं।
जानिए शाहरूख खान ने और क्या क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications