स्टार गिल्ड समारोह में शाहरूख के अलावा अभिषेक के भी गले लगे सलमान

इस बार का स्टार गिल्ड समारोह काफी खास रहा है...क्योंकि इस समारोह में वो हुआ जो आम तौर पर सार्वजनिक रूप से नहीं होता है। इस समारोह के होस्ट सलमान खान ने जहां भरे मंच पर शाहरूख को गले लगाया और उनसे जय हो बुलवाया वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने इस मंच पर अभिषेक बच्चन को भी गले लगाकर सबको हैरान कर दिया।

अभिेषेक बच्चन, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति और उनकी बच्ची आराध्या के पिता हैं। अभिषेक, ऐश से बहत प्यार करते हैं और इसलिए ही शायद वह कभी भी सलमान खान से बात नहीं करते हैं क्योंकि सलमान औऱ ऐश एक-दूसरे को देखना और बात करना पसंद नहीं करते हैं। केवल अमिताभ को छोड़कर बच्चन फैमिली का कोई मेंबर सलमान से बात नहीं करता है।

इसलिए जैसे ही अवार्ड फंक्शन में सलमान ने अभिषेक को गले लगाया, लोग एकदम से सकते में आ गये और सोचने लगे कि अरे यह क्या हुआ? वैसे आपको बता दें कि सलमान खान ने इस फंक्शन के दौरान अपनी आने वाली फिल्म जय हो का भी जमकर प्रमोशन किया।

गौरतलब है 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'जय हो' में सलमान खान, तब्बू, डेजी शाह और सारा खान ने लीड रोल किया है। फिल्म सामाजिक मुद्दो पर बनी हुई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान है। पूरे एक साल बाद सलमान खान की फिल्म पर्दे पर आ रही है इसलिए लोगों का इस फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता है। फिल्म के गाने पहले ही पसंद किये जा चुके हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X