सलमान खान का हिट एंट रन केस- तारीख पे तारीख
सलमान खान के हिट एंड रन केस की तारीख एक बार फिर से आगे बढ़ गयी है। कल यानी 20 अगस्त को सलमान खान के केस की सुनवाई थी लेकिन पिछली बार उनके जज के ट्रांसफर हो जाने की वजह से अब नये जज ही उनके केस की सुनवाई करेंगे। कल जज ने सलमान खान के केस की सुनवाई को ये कहते हुए आगे टाल दिया कि अभी तक सरकारी वकील की नियुक्ति नहीं की गयी है। सलमान खान के केस की सुनवाई अब 5 सितंबर को की जाएगी। सलमान खान के इस केस को लेकर लोगों के बीच काफी असमंसज की स्थित बनी हुई है। कुछ का कहना है कि केस की सुनवाई जल्द से जल्द हो जाए तो कुछ का कहना है कि जितना लेट हो सके उतना लेट हो जाए।
कुछ का कहना तो ये है कि सलमान खान के केस की सुनवाई कभी होगी ही नहीं क्योंकि वो सलमान खान है। इस केस को लेकर सलमान खान भी काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका यूके का भी वीजा रिजेक्ट कर दिया गया था ये कहकर कि उनके खिलाफ जब तक केस चल रहा है तब तक उन्हें वीजा नहीं मिल सकता। हालांकि बाद में उन्हें वीजा दे दिया गया लेकिन बाद में सलमान खान ने नाराज होकर इंडिया में ही ग्लासगो की शूटिंग करने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यूके जाना ही नहीं है वो मुंबई में ही रहकर फिल्म की शुटिंग करेंगे।
सलमान खान के फैन्स को इस केस की सुनवाई के आगे बढ़ जाने की खुशी है तो कुछ लोगों का ये कहना है कि हमारा इंडियन कानून एक मजाक बनकर रह गया है। लोग इसे अपने इशारों से चलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











