सलमान ने भिखारी को 25000 दिए
भले ही सलमान खान को बॉलीवुड का बैड ब्याय कहा जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते होगे कि उनका दिल सोने का है। बांद्रा में बोनी कपूर की फिल्म वांटेड की शुटिंग के दौरान सलमान को सड़क पर लेटा एक भिखारी दिखाई दिया। उसको देखकर सलमान को अपने बचपन के दिन याद आ गए। सलमान को याद आया कि यह व्यक्ति वही है जिससे बचपन में पतंगे खरीदते थे।
सलमान उसके पास गए और पूछा कि क्या वे वही पतंग वाले आदमी है। भिखारी खुद को पहचाने जाने से घबरा गया। सलमान ने उसे 25000 रूपए दिए और उसके लिए नए कपड़े और खाने का सामान खरीदा।
भिखारी को उम्मीद से कहीं अधिक पैसा मिल गया था, वह काफी खुश हुआ, उसने सलमान को दुआएं दी।


Click it and Unblock the Notifications