टाइगर सलमान ने पीटा कैट को, करीना ने किया बचाव
सलमान खान ने एक था टाइगर फिल्म की शूटिंग के दौरान कम कपड़े पहनने को लेकर अपनी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ को छड़ी से मारा साथ ही गाली गलौज भी की। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई आचंभित है।
बताया जा रहा है कि फिल्म सिटी में एक था टाइगर की शूटिंग खत्म होने के बाद कैटरीना कैफ जब बाहर निकलीं तो काफी छोटे कपड़े पहने हुए थीं। उन्हें इस कदर अपने जिस्म की नुमाइश करते देख सल्लू काफी नाराज़ हो गए और उन्होने कैटरीना को काफी बुरा भला कहा साथ ही वहां पर मौजूद छड़ी से उन्हें मारा भी।

एक मैगजीन द्वारा इस खबर को पब्लिश करने के बाद कैटरीना के करीबी लोगों ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया है। खबर ये भी है कि इस वाक्ये के दौरान करीना कपूर भी पास में शूटिंग कर रही थीं और खबर पाकर करीना ने तुरंत वहां पहुंचकर सलमान को शांत कराया।
इससे पहले भी सलमान खान द्वारा कैट पर हाथ उठाए जाने की खबर आई थी जब वो दोनों युवराज फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। युवराज के बाद काफी समय बाद सलमान और कैट एक साथ एक था टाइगर फिल्म में नज़र आएंगे। इन दोनों फिल्मों के बीच इतने ज्यादा वक्त होने के पीछे सल्लू और कैट के बीच का मनमुटाव था।
कैटरीना के दोस्तों ने कहा कि ये सब बकवास है और सलमान-कैट को लेकर ये सभी बातें सिर्फ अफवाह है। सलमान तो कैट का बहुत ख्याल रखते हैं। उनकी डायट से लेकर उनकी शूटिंग तक का। खैर सच जो भी हो कैट-सलमान के बीच मारपीट की खबरें ना चाहकर भी दोनों को एक साथ खबर की सुर्खियों में बनाए रखती हैं। फिर सलमान की इस हरकत के पीछे भी तो कैटरीना के लिए सलमान के दिल में मौजूद हद से ज्यादा परवाह है।


Click it and Unblock the Notifications