वीर के प्रचार में जुटे सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'वीर' का नए अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए वह बच्चों से मुलाकात कर उन्हें आत्मविश्वासी और बहादुर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
रविवार को जमनाबाई स्कूल में सलमान ने बच्चों के साथ समय बिताया। यहां एक कार्यक्रम 'कास्केड' आयोजित किया गया था, जिसमें 19 स्कूलों ने भागीदारी की थी।
सलमान ने बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देकर उनसे कहा कि सभी बच्चों के अंदर एक 'वीर' है जो उन्हें मंच पर आकर बोलने का विश्वास देता है। सलमान ने यहां म्यूजिक सीडी भी वितरित कीं और बच्चों के साथ नृत्य किया। उन्होंने वहां से रवाना होने से पहले प्रत्येक बच्चे को ऑटोग्राफ दिया।
'वीर' में सलमान के साथ नवोदित अभिनेत्री जरीन खान ने अभिनय किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications