सलमान की 'एक था टाइगर' भी ईद पर आएगी

खबर आई है कि पहले यह फिल्म 1 जून 2012 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 2012 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसा आमिर खान के रिक्वेस्ट को ध्यान में रख कर किया गया है। आमिर इस दिन अपनी अगली फिल्म धुंआ को पर्दे पर लाना चाह रहे हैं जिसका निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं।
आमिर ने सलमान और आदित्य चोपड़ा से खास तौर पर कहा है कि वो अपनी फिल्म आगे शिफ्ट कर लें और दोनों ने आमिर की बात रख ली। 'एक था टाइगर'का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं, इस फिल्म की शूटिंग डबलिन में की जा रही है और इसका अगला भाग तुर्की में भी शूट किया जाएगा।
वैसे अगर ध्यान दें तो सलमान की जितनी भी फिल्में हैं वो ईद के मौके पर ही रिलीज हुई हैं और ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। चाहे फिर फिल्म 'दबंग' की बात करें या फिर इस साल ईद पर आई फिल्म बॉडीगार्ड की इन दोनों फिल्मों ने एक के बाद एक सफलता के नये रिकॉर्ड कायम किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











