आमिर का नहीं पर शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ेगी सलमान की एक था टाईगर

कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' जिसमें सलमान खान और कैटरीना कै्फ ने मुख्य किरदार निभाया है, ने रिलीज होने के बाद पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नये रिकॉर्ड बनाने शुरु कर दिये थे। पहले ही पांच दिनों में फिल्म ने कुल 100 करोड़ का बिजनेस किया और उसके बाद अब तक कुल 19 दिनों में पूरे भारत में कुल 191 करोड़ का बिजनेस किया है। विदेशो में भी ये फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यूएसए में इस फिल्म ने 13.57 करोड़, यूके में 11.88 करोड़, यूएई में 7.39 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 3.48 करोड़, न्यूजीलैंड में 99.02 लाख और फिजी में कुल 8 लाख की कमाई की है। कुल मिलाकर विदेशों में फिल्म ने 37.39 करोड़ का बिजनेस किया है।
शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा.वन ने भारत और विदेशों में कुल मिलाकर 240 करोड़ का बिजनेस किया था। इस हिसाब से ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि एक था टाईगर जल्द ही रा.वन का रिकॉर्ड तोडे़गी। फिल्हाल एक था टाईगर को सिर्फ 11 करोड़ की और जरुरत है रा.वन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए। लेकिन इतनी जल्दी सुपरहिट होने के बावजूद एक था टाईगर आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्श रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं ये कहना फिल्हाल थोड़ा मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications