टाईगर की दहाड़ जारी, कमाये 174 करोड़
मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर के जलवे हर तरफ हैं। आखिर क्यों न हो, फिल्म ही ऐसी है। खास बात यह है कि बॉलीवुड के इस टाईगर की दहाड़ अब भी बरकरार है। पहले 12 दिन में फिल्म ने 175 करोड़ रुपए कमा लिये हैं।
बॉक्स ऑफिस की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की इस ऐक्शन फिल्म ने शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी का डब्बा गुल कर दिया। मात्र 12 दिन में इतनी कमाई के बारे में निर्देशक कबीर खान ने सोचा तक नहीं था। हां पहले सप्ताह की कमाई के बारे में उन्हें पूरा विश्वास था।
गुरुवार को एक था टाईगर की कमाई काफी कम थी, लेकिन वीकंड में जैसे कमाल हो गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज हुई टाईगर ने दूसरे वीकेंड में जानदार प्रदर्शन करते हुए 21 करोड़ कमाये। शनिवार को 40 प्रतिशत की बढ़त मिली और रविवार को टाईगर ने बड़ी छलांग लगाई। शनिवार-रविवार को फिल्म ने कुल 10.20 करोड़ रुपए कमाये।
हालांकि एक था टाईगर अभी भी ब्लॉक बस्टर फिल्म बनी हुई है और तेज़ रफ्तार से दौड़ रही है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगी। अब देखना यह है कि शुक्रवार को रिलीज हो रही अक्षय कुमार और सोनाक्षी खन्ना की फिल्म जोकर टाईगर की इस रफ्तार पर लगाम कस पाती है या उसके आगे धड़ाम हो जाती है।
वैसे आपको क्या उम्मीद है। क्या अक्षय कुमार सलमान की इस स्पीड पर ब्रेक लगा पायेंगे?


Click it and Unblock the Notifications