'दस का दम' के लिए सलमान ने शुटिंग की!
सलमान खान ने अपने पापुलर टीवी शो दस का दम के दूसरे संस्करण के प्रोमों की शुटिंग की। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि इस शो के पहले संस्करण में सलमान ने काफी प्रभावित किया था। अब वे इसका दूसरा संस्करण की तैयारी कर रहे है।
दूसरे संस्करण के प्रोमो की शुटिंग अंधेरी पूर्व के एक स्टूडियों में की गई। फिल्म वीर की शुटिंग खत्म होने के बाद सलमान शो के बाकी एपिसोड की शुटिंग करेंगे।
इस शो में सलमान ने दर्शको की नकल उतार कर, शो मे डांस करके और कई बार शो में पूछे गए सवाल के जवाब खुद देने के कारण काफी चर्चा में आ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications