दबंग सलमान हैं ट्राईजैमाइनल न्यूरेल्जिया के दर्द के चपेट में

Salman Khan
सलमान खान आज सबसे ज्यादा मिस कर रहें होंगे तो वो है भारत क्योंकि वह अभी अमेरिका में अपना इलाज करवा रहें हैं। वो भी ऐसे समय में जब उनकी फिल्म बॉडीगार्ड पर्दे पर आ रही है साथ ही आज ईद है तो कल गणेश चतुर्थी की पूजा हम आपको बता दें कि सलमान ईद के साथ साथ गणेश चतुर्थी भी अपने घर वालों के साथ बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं।

लेकिन ऐसा क्या हो गया कि सलमान खान अपनी फिल्म के पर्दे पर आ जाने तक भी ना रूक सकें। जी हां सलमान के लिए अब उनका दर्द असहनिय बन चुका था। वो काफी समय से ट्राईजमाइनल न्यूरैल्जिया नाम की बीमारी के चपेट में थे। डॉक्टर्स की माने तो यह बड़ी बहुत ही तकलीफ देती है इसमें चेहरे की नसों में असहनीय दर्द होता है इससे खाने, पिने और बोलने में काफी परेशानी होती है।

दबंग सलमान को सबसे पहले यह दर्द फिल्म पार्टनर की शूटींग के समय हुआ था लेकिन उसके बाद ठीक भी हो गया। एक बार फिर उन्हें यह तकलीफ फिल्म वीर के समय भी हुई थी और तब से अब तक सलमान इस दर्द को सपते आ रहे हैं। इस बीमारी के चलते उन्हें चेहरे पर बीजली के झटकों का अहसास होता है इतना ही नहीं उनको एक अंडे खाने में भी करीब 90 मीनट का समय लगता है। अब तो आप समझ ही गये होंगे कि दबंग सलमान किस हद तक परेशान थे और किन परिस्थितीयों में वो अमेरिका गये।

वो जब बाहर थे तो ऐसे में उनकी फिल्म प्रमोशन का बचा हुआ काम उनके बॉडीगार्ड शेरा ने पूरा किया। वैसे सलमान की फिल्म का काम तो पूरा हो चुका है और आज यह फिल्म पर्दे पर भी आ गयी है। हम तो यही चाहेंगे की सलमान की दबंगई एक बार फिर से देखने को मिले और वह जिस तरह सबके छक्के छुड़ाते हैं उसी तरह बीमारी को भी अमेरिका में छू मंतर कर के आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X