सलमान ने मुझे नहीं रुलाया: कैटरीना कैफ

By Neha Nautiyal

Katrina Kaif
हाल ही में 56वें आइडिया फिल्म फेयर अवार्ड की घोषणा से पहले दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कैटरीना कैफ खुल कर सलमान के बारे में बोली।

कैटरीना से फिल्मों के बाद जब पत्रकारों ने उनसे उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए तो वो असहज नजर नहीं आईं। कुछ ही दिन पहले बिग बॉस के सेट पर सलमान खान की तीखी टिप्पणियों से आहत कैटरीना शूटिंग के दौरान रो पड़ी थीं।

बिग बॉस के सेट पर रोई कैटरीना

वोट करें इस साल बॉलीवुड में क्या रहा सबसे हिट और क्या रहा सबसे फ्लॉप

कैटरीना से जब सलमान द्वारा उनकी बेज्जती के बारे में पूछा गया तो कैटरीना का कहना था कि उन्होंने सलमान की बातों को बहुत हल्के अंदाज में लिया था क्योंकि सलमान को मजाक करने की आदत है।

उन्होंने ये मानने से भी इंकार कर दिया की सलमान के कमेंट्स से दुखी होकर वो सेट पर रो पड़ी थीं। कैटरीना ने दबंग को साल की सुपरहिट फिल्म बताया और नए साल की पार्टियों में 'शीला की जवानी' के साथ 'मुन्नी बदनाम' पर लोगों को थिरकने को कहा डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X