प्रीती के 'इश्क इन पेरिस' में सलमान बने आइटम ब्वॉय

Ishkq In Paris
सलमान खान ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते। इस बात को एक बार फिर सलमान खान ने सच साबित कर दिया। सलमान खान ने प्रीती जिंटा की होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' की शूटिंग शुरु होने से पहले ही प्रीती ने सलमान से मिलकर उन्हें भी अपनी फिल्म में एक केमियो किरदार निभाने को कहा था और सलमान ने उन्हें हां भी कर दी थी। और अब अपनी उसी कमिटमेंट को निभाते हुए सलमान ने सारे काम को साइड करके प्रीती की फिल्म के लिए आइटम सांग की शूटिंग की।

सूत्रों के अनुसार साजिद वाजिद ने जब उस गाने को कंपोस किया तो प्रीती ने सबसे पहले सलमान को इस गाने के लिए चुना। सलमान ने उस समय प्रीती को हां भी कर दी लेकिन बाद में जब गाने की शूटिंग शुरु हुई तो सलमान अपनी फिल्म एक था टाईगर के प्रमोशन में व्यस्त थे। और इसके चलते हर किसी को लगा कि वो इस गाने को नहीं करेंगे। लेकिन उन्होने प्रीती से कहा कि वो शूट के लिए मौजूद होंगे और वो हुए भी।

प्रीती की फिल्म इश्क इन पेरिस के इस गाने के बोल हैं कुड़िये दी कुर्ती। इस गाने में सलमान खान प्रीती के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस करेंगे। साथ ही सलमान इस फिल्म में एक केमियो किरदार भी निभा रहे हैं। प्रीती ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा "एक निर्माता होने के नाते मैं चाहती हूं कि सलमान खान मेरी पहली फिल्म का हिस्सा हों। हर किसी के लिए पहला एक्सपीरियंस सबसे ज्यादा यादगार होता है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं थैंक यू और आई लव यू सलमान।"

इससे पहले चोरी चोरी चुपके चुपके, हर दिल जो प्यार करेगा, जान-ए-मन जैसी कुछ फिल्मों सलमान और प्रीती साथ साथ नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X