अगले साल क्रिसमस से पहले फिर दिखेगी सलमान की दबंगई

इस फिल्म निर्माता और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने आज ट्विटर पर ट्वीट किया है कि दबंग 2 की शूटिंग मार्च 2012 में शुरू हो जाएगी और यह फिल्म 21 दिसंबर 2012 को प्रदर्शित होगी। हम आपको बता दें कि इससे पहले सलमान की तबीयत खराब होने के चलते यह अनुमान लगा जा रहा था कि यह फिल्म अनिश्चित समय के लिए टल चुकी है। लेकिन अरबाज ने आज सभी को यह बता दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
पिछले साल सितबंर में रिलीज हुई फिल्म दबंग में सलमान के रोल को काफी पसंद किया गया इसमें उनके किरदार का का नाम चुलबुल पांडे था। इनके साथ सोनाक्षी ने काम किया और इस फिल्म का गाना मुन्नी बदनाम हुई चार्ट बस्टर में काफी दिनों तक धमाल मचाया।
More from Filmibeat
arbaaz khan अरबाज खान क्रिसमस ट्विटर दबंग दबंग 2 बॉलीवुड सलमान खान bollywood christmas dabangg dabangg 2 salmaan khan twitter


Click it and Unblock the Notifications











