'हेट स्टोरी 3 जैसी बोल्ड फिल्म के लिए मुझे सलमान खान ने मनाया'
[बॉलीवुड न्यूज] हेट स्टोरी 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। अपनी दो फिल्मों की तरह सीरिज की यह तीसरी फिल्म भी बेहद बोल्ड है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही आप समझ सकते हैं कि फिल्म में आपको कितनी बोल्डनेस देखने को मिलेगी।
फिल्म में जरीन खान, डेजी शाह, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर हैं। डेजी शाह से जब इस बोल्ड किरदार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सलमान खान ने ही उन्हें यह फिल्म लेने के लिए मनाया है।
डेजी शाह ने कहा कि मैंने इस फिल्म को न करने की ठान ली थी। लेकिन सलमान खान ने कहा कि मुझे यह करना चाहिए क्योंकि यह जय हो से काफी अलग है। लिहाजा, मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी। याद दिला दें, डेजी शाह सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में बतौर मेन लीड दिख चुकी हैं।
बहरहाल, डेजी शाह के अलावा भी सलमान खान ने बॉलीवुड में कई सितारों के करियर को संवारा है। यहां देखें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications


