सलमान भी उतरे चुनाव मैदान में
राजनैतिक दलों के प्रचार में अब बालीवुड अभिनेता सलमान खान भी शामिल हो गए है। इस रविवार उन्होने उत्तर प्रदेश में अनु टंडन के लिए वोट मांगा। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनु टंडन उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से लोकसभा चुनाव लड़ रही है।
सलमान के प्रचार स्थलों में सलमान की लोकप्रियता देखते ही बन रही थी जब विशाल संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी। पहली बार चुनाव लड़ रही अनु टंडन को इस प्रचार से खासी प्रसिद्धि मिल गई है।
सलमान ने अपने प्रचार के दौरान जनता से कहा, अनु टंडन यहां पैदा हुई है शादी के बाद वे अपने पति के साथ मुम्बई चली गई। अब वो 25 सालों के बाद आपका सहयोग मांगने आई है। मैं चाहता हूं कि आप सब उन्हें अपना सहयोग दें।''
More from Filmibeat
anu tandon अनु टंडन उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2009 सलमान खान congress loksabha elections 2009 salman khan uttar pradesh


Click it and Unblock the Notifications











