शाहरुख और आमिर भी बन सकते हैं सलमान
एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि आप करण से मुझस मिलने से पहले मिले। सबसे पहले तो मुझे ये बताइये कि किन तीन खानों की बात कर रहे हैं आप? बोलने में क्या जाता है। फिर भी मैं तीनों खानों का रोल एक साथ निभा सकता हूं। मैं शाहरुख की रा.वन का लुक, अपनी दबंग का लुक और आमिर की गजनी का लुक तीनों निभा सकता हूं।"
करण जौहर को शायद ये पता नहीं था कि सलमान उनकी तरफ फेंकी गई हर ईंट का जवाब पत्थर से देते हैं। और इस बार भी वैसा ही हुआ। इस वक्त वैसे भी हर निर्देशक सलमान संग काम करने को बेकरार हो रहा है और कुछ समय से करण के सितारे भी कुछ कमाल नहीं दिखा रहे तो ऐसे में सलमान संग ये कोल्ड वार करण को महंगी पड़ सकती है। इसलिए हमारी तो यही राय है कि करण अगली बार से सलमान के लिए कुछ भी बोलने से पहले सोच लीजियेगा।


Click it and Unblock the Notifications
