खान भाई दिखेंगे अमर अकबर एंथोनी में

कुछ खबरों के अनुसार यह फिल्म बंद पड गई थी मगर इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोहैल खान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगले साल 2009 के अक्टूबर नवंबर माह तक यह फिल्म बनने के लिए फ्लोर पर चली जाएगी।
1977 में बनीं अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषी कपूर स्टारर्र फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी" तीन भाइयों की कहानी है जो बचपन में एक दुसरे से बिछड जाते हैं।
मनमोहन देसाईं की इस फिल्म ने उस समय सिनेदर्शकों के दिल में जो छाप बैठाई थी वह आज तक कायम है। उसे अपने अंदाज़ में एक बार फिर दर्शकों के सामने लाने के लिए करीब एक साल पहले कॉमेडी किंग कहे जानेवाले डेविड धवन ने इसके राइट्स मनमोहन देसाईं से खरीद ली थी।
इस फिल्म के निर्माण का जिम्मा फिलहाल सोहैल खान प्रोडक्शन ने उठाया है। साथ ही 'अमर अकबर एंथोनी" में रील लाइफ भाइयों की भूमिका को साकार करेंगे रियल लाइफ भाई।
इन दिनों सोहैल अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'किसान" और 'पार्टनर 2" के निर्माण में व्यस्त हैं। मगर दर्शक चाहें तो इस बात का आनंद उठा सकते हैं कि इन तीनों भाइयों को वह एक साथ एक फ्रेम में पहली बार देखेंगे वर्ना अब तक सिर्फ दो भाइयों को उन्होंने पर्दे पर देखा है।


Click it and Unblock the Notifications