बॉडीगार्ड ने बॉक्स ऑफिस के अब तक के सारे रिकॉर्डस तोड़े

लेकिन कहते हैं कि बस नाम ही काफी है कुछ ऐसा ही हुआ सलमान की इस फिल्म के साथ इस फिल्म ने केवल भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई की वो भी सिर्फ 5 दिन में। इसके अलावा अगर रिलायंस एंटरटेनमेंट की माने तो दबंग खान की इस फिल्म ने यूके में शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' के भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को फिल्म ने यूके में लगभग 1,94,000 पाउंड कमाए जो कि माई नेम इज खान के कमाए 1,91,000 पाउंड से भी ज्यादा हैं।
भारत ही नहीं बल्कि विदेशी बाज़ार में भी सलमान का ही सिक्का चल रहा है। और इस फिल्म के कलैक्शन तो कुछ इसी तरह की कहानी बयान कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई ने बॉलीवुड में नये रिकॉर्डस कायम कर दिये हैं देखना यह है कि इस नये आंकड़े को तोड़ने के लिए अब कौन आगे आता है।


Click it and Unblock the Notifications