सलमान मुझसे हर मामले में बड़े हैं : शाहरूख खान

shahrukh-salman
जीं हां यही कहना है किंग खान का, कि वो सलमान खान उनसे बड़े स्टार हैं और उन्हें खुशी होगी कि वो एक दिन सलमान की ऊंचाईयों तक पहुंच पाये हालाकि ये बहुत मुश्किल है। शाहरूख ने ये बयान सलमान के उस बयान पर दिया है जिसमें सलमान ने कहा था कि उनकी और शाहरूख की दोस्ती अब कभी नहीं हो सकती है।

देखें : 'दबंग' की तस्वीरें

अपने दोस्त करन जौहर की फिल्म 'वी आर फैमिली' के रीलिज के मौके पर पहुंचे शाहऱूख ने दोनों खान बंधु यानी सलमान और आमिर दोनों के लिए ये बातें कहीं हालाकि सलमान खान के नाम पर उन्होंने ज्यादा जोर देते हुए अपने विचार प्रकट किये शायद इसलिए कि आमिर ने शाहऱूख पर कोई टिप्पणी नहीं की है, शाहरूक मियां ने तो ये तक कह डाला कि सलमान-आमिर दोनों ही जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। खैर देखते है कि शाहरूख की इस बात का सलमान-आमिर क्या जवाब देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X