अमीषा के लिए परेशानी का सबब बने सलमान

लेकिन अमीषा को पहला झटना उस पार्टी में लगा, जब वादा करके वहां सलमान खान नहीं पहुंचे और मेहमानों के बीच अमीषा को शर्मिंदा होना पड़ा। सूत्रों के अनुसार उसके बाद से अमीषा स्क्रिप्ट लेकर सलमान खान से मिलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन सलमान उनके हाथ आ ही नहीं रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सलमान यह बेहद जरूरी है कि अगर आपने किसी को वक्त दिया है तो आप उस जगह पर पहुंचे।
सलमान ने अमीषा ने वादा किया था कि वह उनकी फिल्म में काम करेंगे। और जल्द ही इस पर काम भी शुरू होनेवाला था। लेकिन अब यह बात बदली सी लग रही है। अब भई सल्लू मियां के मूड के बारे में तो कोई भी कुछ भी नहीं कह सकता। वह कब क्या करेंगे। चूंकि वह तो हरफनमौला हैं। इसलिए अमीषा हम तो आपको यही सलाह देगें कि कोई और एक्टर खोजिये। वरना आपको परेशानी होगी। पता चला प्रोडक्शन हाउस तो खोल लिया। लेकिन फिल्म नहीं बना पा रही हैं। इसलिए बेहतर है सल्लू का आस छोड़ दें आप।


Click it and Unblock the Notifications











