बहन की शादी में जमकर थिरके सलमान खान

दर असल राजस्थान की पर्यटन मंत्री बीना काक की बेटी अमृता की शादी थी, सब को पता है कि सलमान और बीना काक के रिश्ते कितने करीबी है, और ये रिश्ता और मजबूत हो गया जब सलमान ने बीना के बेटे की भूमिका रीयल लाइफ में अदा कर दी।
देखें : रिएलिटी सीरीज़ में नंबर 1 पर सलमान
सलमान खान न केवल शादी में आये बल्कि उन्होंने बारात की अगुवाई भी की। जिससे बारातियों की खुशी का ठिकाना ही न रहा, अपने बीच में सलमान जैसे हीरो को पाकर लोग बाग बाग हो गए। और तो और सलमान अकेले ही नहीं पहुंचे थे शादी में बल्कि कैटरीना ने भी शादी में शिरकत की। कैट ने बकायदा अपेन हाथों में मेंहदी भी रचाई। सलमान और कैट के अलावा फिल्म जगत की कई हस्तियां शादी में मौजूद थीं।
खैर सलमान - कैटरीना ने शादी में शरीक हो कर और शादी को अपना कर बीना काक के बेटे-बहू का हक अदा कर दिया। भई मान गए सल्लू मियां आपका जवाब नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











