सलमान के बाद अर्जुन सुधार रहे हैं जैकलीन की हिंदी!
वो कहावत तो आपने सुनी होगी कि एक अनार सौ बीमार, जैकलीन फर्नांडीज के साथ भी कुछ यही हाल है। उनकी हिंदी को लेकर सिर्फ सलमान ही चिंतित नहीं हैं बल्कि रॉय फिल्म में उनके को-स्टार अर्जुन रामपाल भी जैकलीन की हिंदी को लेकर बेहद चिंतित थे, और उन्होंने भी जैकलीन की हिंदी को सुधारने के लिए काफी मेहनत की है।

सलमान खान ने अपनी फिल्म किक के दौरान जैकलीन की हिंदी सुधारने के लिए काफी मेहनत की थी, यहां तक कि जैकलीन ने भी सलमान खान की तारीफ करते हुए हमेशा कहा सलमान ने मेरी हिंदी सुधारी है और उन्हीं की वजह से मैं आज इतनी सुधर चुकी हूं। लेकिन सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि जैकलीन की हिंदी को लेकर अर्जुन रामपाल ने भी खासी मेहनत की है फिल्म रॉय के दौरान।
अर्जुन ने बताया- मैं पहले बहुत डरा हुआ था कि जैकलीन अपने किरदार के साथ न्याय कर सकेंगी या नहीं। क्योंकि इस किरदार के लिए उन्होंने एक बेहतर हिंदी की जरुरत थी जो कि वो नहीं बोल पाती हैं। लेकिन जब वो शूट पर आईं तो मैं ये देखकर हैरान रह गया कि वो बहुत तैयारी के साथ आती हैं। मैंने उनके साथ बैठकर घंटों तक रिहर्सल्स की और उनकी हिंदी पर काफी काम किया।
जैकलीन ने भी बताया कि अर्जुन बहुत मदद करते थे। वो जैकलीन के डायलॉ़ग्स पर डिसकशन करते थे और बताते थे कि वो क्या सही कर रही हैं और क्या गलत। तो कुल मिलाकर सलमान को ही जैकलीन की सुधरी हुई हिंदी का श्रेय देना गलत होगा। अब अर्जुन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications