गोविंदा, सलमान और महेश की जोड़ी- गॉड ओनली नोज
सलमान खान ने गोविंदा के साथ अपनी दो तस्वीरें ट्विटर पर डाली हैं और लिखा है कि वो अपने पार्टनर के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं लेकिन गोविंदा ही इसके लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही सलमान खान ने अपने फैंस से भी गुजारिश की है कि वो गोविंदा को समझाएं कि सलमान खान के साथ काम करने को वो तैयार हों।
अपनी और गोविंदा की तस्वीर के साथ ही सलमान खान ने एक तस्वीर अपनी गोविंदा और महेश मांजरेकर की भी डाली है। जिसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा है हे बागा, मैं महेश मांजरेकर और गोविंदा एक साथ। फिल्म का नाम गॉड ओनली नोज।
ज्ञात हो कि सलमान खान ने कुछ समय पहले जनवरी माह में कहा था कि वो गोविंदा को अपनी फिल्म रीमेक फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं लेकिन गोविंदा मना कर रहे हैं। ये फिल्म है 2010 में रिलीज हुई मराठी फिल्म शिक्षांचा आईचा घो। फिल्म की कहानी एक पिता के इर्द गिर्द घूमती है जो कि अपने बेटे को बेस्ट स्टूडेंट बनते देखना चाहता है। फिल्म में सचिन खेड़कर, भारत जाधव और सखम कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के रीमेक में परेश रावल मुख्य किरदार में होंगे। अब सलमान के ट्वीट से ये भी जाहिर हो गया है कि इस फिल्म में गोविंदा और महेश मांजरेकर भी मुख्य किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












