प्रियंका संग तस्वीर लीक होने की नाराजगी आज भी है सलमान को!
सलमान ने इसी दौरान फोटोग्राफरों के साथ अपनी पुरानी रंजिश भी साफ करते हुए कहा कि पिछले साल जब प्रियंका उनके घर से देर रात बाहर निकल रही थीं तो इन्हीं फोटोग्राफरों ने काफी दूर से भी प्रियंका और सलमान की तस्वीर अपने कैमरे में उतार ली थी। जो कि बाद में वायरल हो गयी। उस वक्त तो इन फोटोग्राफरों के लिए इतनी ज्यादा दूरी भी काफी थी। फिर ईवेंट्स के दौरान ये लोग क्यों इतनी पास से तस्वीरें लेने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं।
सलमान खान ने कहा "मेरे घर से जब प्रियंका चोपड़ा बाहर निकल रही थीं तो देर रात भी इन फोटोग्राफरों ने काफी दूर से मेरी और प्रियंका की तस्वीर उतार ली। फिर ईवेट्स वगैरह में इन्हें हमारे इतने करीब आकर क्यों तस्वीरें निकालनी होती हैं। ये एक कोना पकड़कर अगर खड़ हो जाएं तो इनके कैमरे में काफी अच्छी तस्वीरें आ सकती हैं। लेकिन इन्हें बद्तमीजी करने में मजा आता है।"
तो आखिरकार सलमान खान के दिल में इतने समय से फोटोग्राफरों के प्रति जो गुस्सा इकट्ठा होता चला जा रहा था वो आखिरकार एक दिन सामने निकल ही गया। एक ही मुद्दे ने सलमान खान के अंदर फोटोग्राफरों को लेकर जो भी भड़ास थी वो सब बाहर निकाल दी।


Click it and Unblock the Notifications












