पीके के न्यूड पोस्टर से परेशान शाहरुख-सलमान

बॉलीवुड में एक खान कुछ नया और अलग करने की कोशिश करता है तो बाकी के दो खान मुसीबत में पड़ जाते हैं। क्योंकि फिर मीडिया और उनके फैंस ये जानने की कोशिश करते हैं कि उस एक खान से आगे निकलने के लिए उनके पसंदीदा खान क्या करने जा रहे हैं। है ना मुसीबत वाली बात। हालांकि अभी तक बॉलीवुड के तीनों खानों यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को इस बात की आदत पड़ चुकी है लेकिन फिर भी कभी कभी ये भी परेशान हो जाते हैं कि यार क्या अलग करें और कैसे अपने फैंस की उम्मीदों पर हर पल खरा उतरें।

इस वक्त सबसे बड़ी मुसीबत में हैं बादशाह शाहरुख खान जिनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ और उसके बाद फिल्म का ट्रेलर लॉंच हुआ। फिल्म के पोस्टर को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला और उसी दौरान रिलीज हुए पीके के न्यूड पोस्टर को दर्शकों का काफी बेहतरीन रिस्पॉंस मिला, लोग पोस्टर को देखकर हैरान होने के साथ ही साथ काफी इंप्रेस भी हुए और फिर शुरु हुआ शाहरुख व सलमान की मुसीबतों का सिलसिला।

सलमान को तो मुसीबत में डाला खुद आमिर ने ये कहकर कि उन्होंने सलमान खान की दोस्ती की परीक्षा लेने के लिए ये न्यूड पोस्टर निकाला है। क्योंकि धूम 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान ने आमिर की ही टोपी पहनकर धूम 3 का प्रमोशन किया था और अब आमिर न्यूड पोस्टर निकालकर ये देखना चाहते हैं कि सलमान इस बार उनकी फिल्म का प्रमोशन कैसे करते हैं।

अब वहीं शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर लॉंच के दौरान शाहरुख से भी मीडिया ने यही सवाल पूछने शुरु किये जिससे परेशान होकर शाहरुख ने कहा- "हम भी जल्द ही बिना कपड़ों के पोस्टर निकालने वाले हैं।" शाहरुख का ये मजाक हालांकि लोगों को काफी हंसा गया लेकिन कहीं ना कहीं बादशाह शाहरुख खान को भी इस बात की चिंता तो है ही कि पीके के पोस्टर को इतना ज्यादा पसंद किया गया जबकि उनके ट्रेलर को भी कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला है। लेकिन अभी भी हमें ये उम्मीद है कि शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर इस साल की सबसे बड़ी व सफल फिल्म साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X