बाबा सिद्दिकी ने बना दी शाहरुख सलमान की जोड़ी!

आज की ब्रेकिंग न्यूज शाहरुख खान और सलमान खान की सालों से चली आ रही दुश्मनी खत्म दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और साथ ही रमदान की बधाई दी। हर एक न्यूज चैनल पर और हर एक अखबार की सुर्खियों में यही एक खबर है और लोग आंखें गड़ाए इस खबर से जुड़ी पल पल की खबर पाने को बेताब हैं। शाहरुख खान और सलमान खान की इस नयी शुरु हुई दोस्ती का पूरा श्रेय जाता है एमएलए बाबा सिद्दिकी को जो कि सलमान खान और शाहरुख खान को अपनी इफ्तार पार्टी में लाए और दोनों के मिलन के साथ कल के दिन को एक ऐतिहासिक दिन बना दिया। शाहरुख खान और सलमान खान के फैन्स दिल से बाबा सिद्दिकी को दुआ दे रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के दो टॉप के सितारों के बीच की गलतफहमियां मिटां दीं और उन्हें गले लगा दिया।

दूसरी तरफ शाहरुख खान और सलमान खान के कुछ फैन्स को इस बात की चिंता है कि कहीं दोनों का ये प्यार और दोस्ताना सिर्फ एक पलकी कहानी ना बनकर रह जाए और कुछ दिनों बाद एक बार फिर से दोनों सितारे एक दूसरे से अलग अलग नज़र आएं। लेकिन आज सुबह ही शाहरुख खान ने जब ट्विटर पर और फेसबुक पर इस वाक्ये से जोड़कर कुछ अच्छी और पॉजिटिव बात लिखी तो लोगों में एक उम्मीद जागी है कि दोनों सितारे एक बार फिर से एक होने की तैयारी में है और हो सकता है कि जल्द दोनों ही एक फिल्म भी साथ में करें। लेकिन ये बात इतनी भी आसान नही है। क्योंकि अभी तो दोनों सिर्फ एक दूसरे के गले ही मिले हैं। अब आगे की बातें ही इस बात को डिसाइड करेगी कि क्या वाकई शाहरुख और सलमान एक हो गये।

शाहरुख और सलमान खान के गले मिलने की खबर ट्विटर पर ही हॉट ट्रेंड है और लगातार इस बात पर अपने कमेंट्स दे रहे हैं। आइये जानते हैं कि लोगों का क्या कहना है इस ऐतिहासिक पल के बारे में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X