सलमान-शाहरुख के मिलन से बॉलीवुड भी खुश!

सलमान खान और शाहरुख खान बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी के दौरान एक दूसरे के गले लगे और उनके इस मिलाप को देखकर दोनों के फैन्स काफी खुश हो गये। मीडिया के लिए तो ये किसी नेशनल न्यूज से कम नहीं था कि एकदूसरे का नाम तक ना लेने वाले दोनों स्टार सलमान खान और शाहरुख खान एकदसूरे के गले लगे और मुस्कुराते हुए तस्वीर भी खिंचाई। सलमान खान और शाहरुख खान के गले लगने की खबर सुनकर बॉलीवुड भी काफी खुश हुए। बॉलीवुड के जाने माने क्रिटिक्स और साथ ही बॉलीवुड के कई निर्देशक भी सलमान-शाहरुख के बीच पनपती इस नयी दोस्ती को पॉजिटिव रुप में ले रहे हैं।

हमने बॉलीवुड के जाने माने क्रिटिक तरन आदर्श , कोमल नाथा से हमने बात की और पूछा कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच हुो रहे इस सुलह की शुरुआत के बारे में आपका क्या मानना है। इनमेंसे कुछ का तो कहना था कि शाहरुख खान और सलमान खान के बीच दोस्ती की शुरुआत हो रही है और ये भी हो सकता है कि दोनों अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए ये नयी टैकनीक अपना रहे हों। लेकिन जहां तक बात है फिल्मी दुनिया के जाने माने निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट की तो उन्हें लगता हैकि दोनों सिर्फ बाबा सिद्दिकी के बुलाने पर इफ्तार पार्टी में आए थे और इससे ज्यादा और कुछ नहीं है।

दूसरी तरफ शाहरुख खान और सलमान खान के फैन्स इस बात की खुशियां मना रहे हैं कि आखिरकार उनके दोनों सुपरस्टार एक दूसरे के साथ नज़र आ ही गये और साथ ही दोनों हो सकता है कि आने वाले समय में एक ही फिल्म में भी नज़र आएं। हालांकि फिल्मी दुनिया के पंडितों का मानना है कि दोनों सुपरस्टार हैं और दोनों का करियर काफी बुलंदी पर है तो ऐस में दोनों अपनी पब्लिसटी को लेकर तो इस तरह का कदम नहीं उठाएंगे। आइये जानते हैं कि लोगों के इस बारे में क्या विचार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X