''मेरी और सलमान खान की जोड़ी बहुत जानलेवा बनेगी.....''
शायद ही कोई ऐसा इवेंट, प्रेस कांफ्रेंस या इंटरव्यू हो.. जहां रोहित शेट्टी से यह ना पूछा जाता हो कि आप सलमान खान के साथ फिल्म कब बना रहे हैं। बहरहाल, रोहित शेट्टी ने अब इसका जवाब दे दिया है।
अक्षय कुमार विलेन.. और सामने हीरो ये 'खान' सुपरस्टार.. ब्लॉकबस्टर!
अजय देवगन के साथ सिंघम, गोलमाल सीरिज.. शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ने साफ साफ कहा कि जैसे ही मुझे सलमान के लिए कोई जबरदस्त स्क्रिप्ट हाथ लगेगी.. मैं तुरंत फिल्म बना लूंगा।

रोहित शेट्टी ने कहा, लोगों का मानना है कि मेरी और सलमान खान की जोड़ी बहुत जानलेवा बनेगी। लिहाजा, मैं भी सलमान के साथ काम करना चाहता हूं.. लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट के साथ। जो कि फिलहाल मेरे पास नहीं है।
रोहित शेट्टी ने सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की भी इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, जिस दिन मेरे हाथ में सही स्क्रिप्ट आई ना.... देखना मैं क्या कर दूंगा।
Recommended Video

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications