सलमान-अक्षय का साथ और सोनाक्षी का आइटम सांग- ओह माई गॉड
गुजराती नाटक कांजी विरुद्ध कांजी के हिन्दी संस्करण में अक्षय कुमार और सलमान खान की आवाज होगी और सोनाक्षी सिन्हा का आइटम सांग। निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि फिल्म के प्रोमो में सलमान और अक्षय की आवाज का प्रयोग किया गया ।
ओह माई गॉड में अक्षय मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। टीवी एक्टर सचिन जिन्होने गुजराती नाटक कांजी विरुद्ध में 100 से भी ज्यादा बार मुख्य भूमिका निभाई है ने अक्षय के किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें पता है कि अक्षय किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अभिनेता अक्षय के प्रशंसक हैं।
सचिन ने कहा कि जो किरदार उन्होंने इस नाटक में इतने सालों से निभाया है वो काफी अलग अलग अंदाज और कई भिन्न पहलुओं को लिए हुए है और अक्षय इस किरदार को बखूबी निभा पाएंगे।
इस फिल्म को लेकर खबर ये भी है कि फिल्म में सलमान खान की आवाज भी रहेगी निर्देशक ने बताया कि फिल्म के प्रोमो में सलमान की आवाज का प्रयोग किया गया है। साथ ही सलमान और अक्षय के साथ अपने करियर की पहली दो फिल्मे कर चुकी सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में एक आइटम सांग करती नज़र आएंगी।
अक्षय को अपनी फिल्म में लेने के बारे में बताते हुए निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि उन्होने (अक्षय) ने अभी तक ऐसा किरदार नहीं किया है, मैं चाहता था कि वो ये रोल करे। मेरी फिल्म एक कामेडी और मैं चाहता था कि कोई ऐसा अभिनेता इसमें काम करे जो कि फिल्म के पात्रों के साथ न्याय कर सके।


Click it and Unblock the Notifications