Ent Live Updates: धमकी बाद सलमान खान नहीं पहुंच रहे किसी भी इवेंट में

Salman khan

Entertainment Live Updates: बी टाउन में इन दिनों सलमान खान को मिली धमकी के बाद सनसनी मची हुई है। जहां दबंग खान के तमाम शेड्यूल कैंसिल हो गए हैं तो वहीं उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन ने अपने हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ बच्चन को चोटिल होने से बड़ी संख्या में उनके फैंस मायूस हो गए थे लेकिन वो अपने ब्लॉग में कभी-कभी अपनी सेहत की चर्चा करते हैं और ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को उनकी ठीक होने की दुआ करने के लिए धन्यवाद भी बोला है। मनोरंजन की दुनिया में पल पल कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी सुर्खियां बनी रहती हैं। ऐसे में एक क्लिक में हर पल की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 21, 2023 9:11 PM

    खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगी प्रियंका चाहर चौधरी? इस वीडियो में कर दिया खुलासा

    मशहूर एक्ट्रेस प्रिंयका चाहर चौधरी को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बन सकती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करती नजर आ ही हैं।

  • Mar 21, 2023 6:46 PM

    किसी का भाई किसी की जान का एक और गाना रिलीज

    बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सलमान की ऑन औऱ ऑफ स्क्रीन प्रेजेंस की एक झलक भर पाने को उनके फैन्स हमेशा बेकरार रहते है। ऐसे में अब जब सलमान खान की फिल्म ईद के खास मौके पर आ रही है तो सभी सलमान फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल तेज़ी से बढ़ रहा है जिसे सलमान खान और बढ़ाने में कोई कसर बाकी नही छोड़े रहें और अब उन्होंने अपनी ईद रिलीज से फिल्म का एक और नया गाना जारी कर दिया हैं जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी हैं।

  • Mar 21, 2023 6:43 PM

    Sofia Ansari ने एक कपड़ा लपेटकर बाथरुम से पोस्ट कर दीं ऐसी तस्वीरें

    सोफिया अंसारी जो इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का हिस्सा रहती हैं और अक्सर उनकी हॉटनेस की खबरें आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि सोफिया अंसारी के बारे में बात ना करता हो। इंस्टाग्राम सेंसेशन अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सामने आए वो ट्रेंडिंग हो जाती है। अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है।

  • Mar 21, 2023 11:59 AM

    Salman Khan के फैंस के लिए बुरी खबर, गैलेक्सी के बाहर गए तो पुलिस करेगी ये काम?

    सलमान खान के फैंस इस वक्त काफी दुखी हैं और इसका कारण ये है सुपरस्टार कहीं आ जा नहीं पा रहे हैँ। बता दें कि कुछ दिन पहले एक धमकी भरा इमेल उनको मिला था और वो इमेल काफी चर्चा में हैँ। इस मेल में सलमान खान जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मेल के बाद पुलिस एक्शन में और एक ऐसा फैसला लिया गया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने अभिनेता के फैंस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • Mar 21, 2023 11:39 AM

    व्हाइट ड्रेस में घूम घूमकर सारा ने दिए ऐसे पोज, इस हॉटनेस पर मर मिटे फैंस!

    सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा में भी रहती हैँ। इस वक्त भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है और बेहद खूबसूरत अंदाज में कुछ तस्वीरें साझा की हैं और सारा इनमें हॉट लग रही हैँ। उन्होने इंस्टाग्राम पर खुद इन तस्वीरों को पोस्ट किया है और लिखा है, ''सफेद पहने गैसलाइट के लिए प्रतीक्षा कर रहे है। आशा है कि आपको डर होगा लेकिन यह भी एक महान रात, तो चुस्त बैठो।''

  • Mar 21, 2023 11:19 AM

    'पूरी इंडस्ट्री चाहती थी शाहरुख फेल हो क्योंकि..' इस निर्देशक ने किया बॉलीवुड से जुड़ा शॉकिंग खुलासा

    जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है। अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भीड़' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने बताया कि कैसे एक समय पर पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान को फेल होता देखना चाहता था। अनुभव सिन्हा ने उस दौर का जिक्र किया जब शाहरुख खान की फिल्म 'रॉ वन' रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने ही किया था। फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप मानी जा रही थी और पूरी इंडस्ट्री शाहरुख खान को फिसड्डी करार देना चाहती थी।

  • Mar 21, 2023 10:42 AM

    रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ने बनाया रिकॉर्ड

    boxofficeindia.com के अनुसार 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ने नॉर्वे में एक हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। पिछला रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने कई दिनों तक कायम रखा था। बाद में 'बजरंगी भाईजान' ने तीन दिन का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने ये रिकॉर्ड तोड़े और नॉर्वे में 'पठान' का रिकॉर्ड भी। इसने विदेशी बाजार में 0k का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है और आगे भी फिल्म का ऐसा शानदार प्रदर्शन जारी रहने वाला है।

  • Mar 21, 2023 7:43 AM

    ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से 6 तोले सोना चोरी

    सुपरस्‍टार रजनीकांत की बड़ी बेटी और धनुष की एक्‍स-वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से उनकी शादी के गहने चोरी हो गए हैं। एक्‍ट्रेस और फिल्‍ममेकर ऐश्‍वर्या ने चेन्‍नई के तेयनमपेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने दावा किया गया है कि उनके चेन्नई वाले घर के लॉकर से सोने और हीरे के 60 आभूषण गायब हैं। गहनों का वजन करीब 60 तोला बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X