सलमान की मम्मी सलमा खान ने कराई मोटापा दूर करने की सर्जरी

Salman Khan
लगता है अपने हैंडसम बेटे सलमान खान को देख देखकर उनकी मम्मी सलमा खान को भी फिट बॉडी का शौक हो आया है, और इसी के चलते उन्होंने हाल ही में अपनी बेरियाट्रिक सर्जरी भी कराई है। अब सलमा खान को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं कि उन्हें अचानक से ये क्या हो गया है कि वो इतनी पतली और बेहतर नज़र आ रही हैं। पहले तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इस सर्जरी के जरिये सलमा खान ने बॉलीवु़ड के सितारों की खूबसूरत माओं की बराबरी करने की ठानी है। आखिर बॉलीवुड में कई सितारों की माएं इतनी फिट और स्मार्ट हैं कि वो सितारों की बड़ी बहन जैसी नज़र आती हैं, ऐसे में सलमान खान की मां भी भला क्यों पीछे रहतीं उन्होंने भी आखिरकार खुद को फिट करने की दिशा में अपनाकदम बढ़ा लिया।

वैसे हो सकता है कि सलमान खान ने ही अपनी मां को ये राय दी हो। अब तो मोटापा दूर करने के लिए दिन रात जिम में एक्सरसाइज करके पसीना बहाने की भी जरुरत नहीं है। बस एक ऑपरेशन और उसके बाद सबकुछ बिल्कुल नॉर्मल। इस सर्जरी के बाद सलमा खान हाल ही में बी चवन सेंटर में कोड्स के कैलेंडर लॉंच में पहुंची और वहां पर उन्हें इतना पतला देख सभी हैरान रह गये। सभी ने उनकी काफी तारीफ की और कहा कि वो काफी बेहतर दिख रही हैं। पतला होने के बाद खुद सलमा खान भी अपने आप में काफी आत्मविश्वास की अनुभूती कर रही हैं।

सलमान खान भी अपनी मां के इस बदले हुए रुप को देखकर काफी खुश हैं। हालांकि फिल्हाल सलमान खान अपने हिट एंड रन केस को लेकर काफी परेशान हैं लेकिन उनके परिवार को लेकर आजकल काफी अच्छी और खुशी वाली खबरें सुनने को मिल रही हैं। एक तरफ उनकी बहन अर्पिता खान की शादी की खबर तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मां की फिटनेस की खबर। सलमान खान इन खुशियों से परे अपनी ही मुश्किलों में उलझे हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X