सलमान खान की वजह से 80 साल की उम्र में दुबई पहुंची मां सलमा खान, वीडियो वायरल!

बॉलीवुड में अगर किसी परिवार के प्यार और सपोर्ट की बात होती है तो सबसे पहले सलीम खान के परिवार का नाम सामने आता है। जी हां, सलमान खान से लेकर उनकी पूरी फैमिली एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आती है और सपोर्ट करने में पीछे नहीं हटती है।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान की मां सलमा खान नजर आ रही हैं और रिबन काटती हुईं नजर आ रही हैं।
उनके साथ अरबाज खान हैं, अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं और अर्पिता खान शर्मा हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमा खान रिबन काटती हैं और सभी लोग तालियां बजाते हैं। इस वीडियो को देखने के आपके दिमाग एक सवाल तो आया ही होगा कि इस उम्र में सलमान खान की मां क्या कर रही हैं।
उद्घाटन के लिए पहुंची थीं दुबई
सलमान खान के काम की वजह से सलमा खान 80 साल की उम्र में दुबई पहुंची थी। दरअसल सलमान खान के स्टोर बीइंग ह्यूमन की नई शॉप दुबई में खुली है और सलमान खान इसकी शुरुआत मां के हाथों से ही करवाना चाहते थे। यही कारण है कि सलमान खान दुबई पहुंची और शॉप की शुरुआत की।
ये वीडियो जैसे ही सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैँ। एक यूजर ने कहा, ''ऐसा लग रहा है स्टोर मेट्रो स्टेशन में है, बहुत मुबारकबाद।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो सभी को।''
एक ने लिखा, ''खान परिवार बेस्ट है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











