बॉलीवुड में एंट्री को तैयार सलमा की नूरेनजर साशा

अर्जुन कपूर भी करीना के फूफेरे भाई हैं, उनकी भी यह पहली फिल्म होगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा बनायेंगे जबकि फिल्म का निर्देशन अतुल सभरवाल करेंगे।यूं तो साशा का फिल्मी करियर भारत में ही ओपन होगा लेकिन साशा पिछले दिनों अपने एक एमएमएस कांड के लिए चर्चा में रही हैं। रुसलान मुमताज के साथ उनके एमएमएस ने पाकिस्तान में खूब सुर्खिंया बटोरी थीं जिसके बाद सलमा ने अपनी बेटी का नाम जारा से बदलकर साशा कर दिया।
इस फिल्म में जैकी श्राफ, ऋषि कपूर और अमृता सिंह भी अहम भूमिका में हैं। सलमा आगा ने भी अपना फिल्मी करियर बी आर चोपड़ा प्रोडक्शन निकाह से शुरू किया था और इस फिल्म ने सफलता का नये झंडे गाड़े थे लेकिन सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी सलमा आगा का फिल्मी करियर बहुत जल्दी पैकअप हो गया और वो पाकिस्तान वापस चली गयीं। उनकी बेटी ने भी चोपड़ा प्रोडक्शन के जरिये बॉलीवुड ओपनिंग करने जा रही है, देखना दिलचस्प होगा कि वो कहां तक और कितनी देर तक चल पाती हैं?


Click it and Unblock the Notifications