सलीम मर्चेंट ने 2 साल पहले बनाया था गाना, लॉकडाउन में किया रिक्रिएट- अब 'डेट कर ले' ने मचाई धूम

संगीतकार सलीम मर्चेंट ने फिल्मीबीट से अपने नए गाने 'डेट कर ले' को लेकर खास बातचीत की। सलीम मर्चेंट ने बताया कि ये गाना उनके पास लंबे समय था। लेकिन समय के अभाव में वह इसे पूरा नहीं कर पा रहे थे। गायक ने कहा कोरोना महामारी में शो और विदेश टूर सब पर रोक थी लेकिन उन्होंने लॉकडाउन में 10 गाने रिकॉर्ड किए। हाल में ही हमने 'डेट कर ले' पार्टी गाना रिलीज किया। जो कि बहुत ही फन सॉन्ग है। लड़कों की ख्वाहिश पर ये गाना है। वर्चअल रियालिटी को लेकर हम लोगों ने गाना निकाला है।

Date kar le song

सलीम मर्चेंट ने बताया कि उन्होंने ये गाना दो साल पहले एक फिल्म के लिए बनाया था। तब इस गाने के बोल 'सेटिंग कर ले' थे। लेकिन उन्होंने सोचा कि सेटिंग मुंबईया शब्द है जबकि गाना पंजाबी था। कुल मिलाकार ये सोचा कि दो साल पुराने गाने को थोड़ा चेंज करने का सोचा। जिसे डेट पर बनाया गया।

सलीम मर्चेंट ने यूट्यूबर कैरी मिनाटी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कैरी को लेकर कहा कि वह बहुत अच्छे रैपर और लेखक हैं। मैंने इस गाने के जरिए उनकी इस प्रतिभा को जाना। कैरी बहुत ही हंबल इंसान है जबकि यूट्यूब पर उनकी पर्सनैलिटी एक दम अलग प्रतीत होती है।

सलीम मर्चेंट ने 'डेट कर ले' गाने के सिंगर रोमी के बारे में भी बात की। सलीम ने अपनी पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'डेट कर ले' गाने पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने को फेस्टिव सीजन के चलते खास तौर पर रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि डेट कर ले गाना 2 नवंबर को रिलीज हुआ, जिसपर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। इस गाने को रोमी ने गाया है। 'डेट कर ले गाने' के बोल श्रद्धा पंडित ने लिखे हैं। वहीं गाने को निर्देशित कैरी ने खुद किया है। वहीं इस गाने को कंपोज सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X