पहलगाम आतंकी हमले की खबर सुन फटा सलीम मर्चेंट का कलेजा, बोले- मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है...

Salim Merchant

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उस देखने के बाद लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। तमाम फिल्म स्टार्स और नामी हस्तियों के इस हादसे पर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सिंगर सलीम मर्चेंट ने भी एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सलीम ने अपने इस वीडियो में कई पहलुओं पर बात की। चलिए जानते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले पर क्या कहते हैं सलीम मर्चेंट।

आतंकी हमले पर सलीम मर्चेंट का आया रिएक्शन
सलीम मर्चेंट ने हालिया वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है। वह इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई वो इसलिए हुई की वो हिंदू हैं मुस्लिम नहीं ? क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं ? नहीं ये आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम यह सब नहीं सिखाता है। इस्लाम कहता है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं। मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है कि मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए की वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब। कश्मीर के जो रहने वाले हैं जो पिछले तीन साल से चैन से जी रहे थे उनकी जिंदगी में फिर से वही तूफान।'

मुनव्वर फारूकी ने किया रिएक्ट
सलीम मर्चेंट आगे कहते हैं कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे मैं अपना गम और गुस्सा जाहिर करूं। मैं अपना माथा टेक कर दुआ करता हूं कि जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है ईश्वर उनके परिवार वालों को शक्ति दे और समृद्धि दे ओम शांति।' आपको बता दें कि सलीम मर्चेंट के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सलीम मर्चेंट के इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा 'तथ्य'।

More from Filmibeat

Read more about: salim merchant viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X