Salim Khan Health Update: अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? डॉक्टर ने दिया अपडेट, इस हालत में हुए थे एडमिट

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। बीते दिन अचानत तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी अस्पताल ले जाया गया था और रात में खबर आई थी कि वो वेंटिलेटर हैं जिसके बाद से सभी उनको लेकर दुआएं कर रहे थे।

Salim Khan

अब सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आई है और खुद डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए उनकी हालत के बारे में खुलकर बात की है। बता दें कि सलीम खान का पूरा परिवार अस्पताल में है और पिता की लंबी उम्र लिए प्रार्थना कर रहा है।

अब कैसी है तबीयत?

सलीम खान को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से कहा, ''सलीम खान के फैमिली डॉक्टर लीलावती में उनको लेकर आए थे। उनका ब्लडप्रेशर काफी हाई था और उनको कुछ दवाइयां हमने दी थीं। हमें लगा कि उनको लगातार ऑब्जर्वेशन की जरूरत है तो उनके आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उनको वेंटिलेटर पर डालना पड़ा क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो। इसके बाद उनके कुछ टेस्ट हुए थे जो कि जरूरी थे। आज सुबह उनके ऊपर कुछ प्रोसीजर किए गए हैं जो कि हम नहीं बता सकते हैं।''

परिवार ने इतना ही बताने को कहा

लीलावती अस्पताल के इस डॉक्टर ने बताया कि, ''हम सिर्फ उतना बता रहे हैं जितना फैमिली ने हमें बताने के लिए कहा है। हो सकता है कल तक उनको हम वेंटिलेटर से हटाएंगे। जब अस्पताल आए थे तो पूरी तरह से होश में थे और फिट नजर आ रहे थे।'' गौरतलब है कि न्यूरोसर्जन से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट तक सलीम खान को देख रहे हैं। हाई बीपी के अलावा कुछ पता नहीं चल पाया है कि उनको क्या समस्या थी।

बीती रात सलमान खान को अस्पताल में काफी दुखी हालत में जाते हुए देखा गया था। फिलहाल लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लाखों लोगों की दुआएं सलीम खान के साथ हैं। देखने वाली बात होगी कि वो स्वस्थ होकर कब घर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X