सलमान खान की वार्निंग के बाद भी बाहर आ गई सलीम खान की हेल्थ अपडेट, डेजी शाह ने बताया कैसी है तबीयत?

Daisy Shah Salim Khan: सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत खराब है और अभी भी वो अस्पताल में हैं। हाल ही में अस्पताल से खबर आई थी कि सलमान खान ने मना किया है कि किसी तरह की हेल्थ अपडेट अस्पताल से मीडिया तक नहीं जानी चाहिए।

Daisy Shah

इसके बाद भी कुछ ऐसा हुआ जिससे सलमान खान शायद भड़क सकते हैं। जी हां, सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह ने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। डेजी शाह ने बताया है कि सलीम खान की हालत इस वक्त कैसी है।

सलीम खान से मिलने के लिए इंडस्ट्री के लोग लगातार जा रहे हैं और खान परिवार से कोई ना कोई लगातार लीलावती अस्पताल में बना हुआ है।

कैसी है सलीम खान की तबीयत

सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और डॉक्टर्स ने तब बताया था कि उनका बीपी काफी बढ़ा हुआ था। इसी को लेकर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि बाद में खबर आई थी कि उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अब डेजी शाह ने बताया कि, "मैं सलीम सर से मिल नहीं सकी, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। सर्जरी सफल रही और फिलहाल उन पर निगरानी रखी जा रही है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।" इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं। पिता की तबीयत खराब होने के बाद उनका शेड्यूल बिगड़ा था लेकिन वो फिर से काम कर रहे हैं। सलमान खान अपने पिता के काफी करीब है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग लगातार बातें करते हैं और काफी उम्मीदे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: daisy shah salim khan salman kha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X