'अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए, इस रेस से खुद को दूर कर लेना चाहिए', सलीम खान ने दी सलाह
बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन आज भी बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। ना सिर्फ फैंस, बल्कि उनके को-स्टार्स, निर्माता, निर्देशक भी बिग बी की एनर्जी और जज्बा देखकर हैरान रहते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन के 79वें जन्मदिन पर राइटर सलीम खान ने उन्हें रिटायर हो जाने की सलाह दी है।
'दैनिक भास्कर' के साथ हुई बातचीत में सलीम खान ने कहा कि, अमिताभ ने सर्वोत्तम पारी खेल ली है। जो कुछ अचीव करना था वह सब उन्होंने अचीव कर लिया है। बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए अब वह भागदौड़ से मुक्त हो सकतें है। उन्हें बहुत ग्रेसफुली रिटायर हो जाना चाहिए।"

सलीम खान ने कहा, "रिटायरमेंट व्यवस्था इसलिए होती है क्योंकि आदमी अपनी जिंदगी के कुछ साल अपनी मर्जी से गुजार सके। जिंदगी के शुरुआत के साल तो पढ़ाई और सीखने में गुजर जाते हैं। पढ़ाई खत्म होने के बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी हो जाती है। आज मेरी जिंदगी बहुत सीमित है। मैं जिन लोगों के साथ सुबह टहलने जाता हूं वह सभी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











