Oooo.. यदि फिल्मों में नहीं आते.. तो ये होते सुपरस्टार सलमान खान!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान खुलासा किया कि उनके पिता चाहते थे कि वे क्रिकेटर बनें और क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाएं। हम्मम.., वैसे उम्मीद है सलमान खान के फैंस यह सोचकर खुश होंगे कि सलमान ने क्रिकेट में ना जाकर फिल्मों में आने का फैसला लिया।

सलमान खान ने बताया कि, मेरे पिता चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलूं। वह काफी आसानी से हो भी जाता, लेकिन मैं रोज सुबह उठकर 5.30 बजे क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नहीं जा सकता था। यह लाइफ भी मुश्किल हैं, लेकिन क्रिकेट मेरे लिए ज्यादा मुश्किल भरी लाइफ होती।
[सलमान खान की अगली फिल्म.. 'ट्यूबलाइट'.. का पहला पोस्टर रिलीज!]
सलमान खान ने आगे बताया कि सलीम दुरानी को मेरा कोच बनाया गया था। पहले दिन उन्होंने मुझे खेलते देखा.. मैंने अच्छा खेला था। दूसरे दिन भी उन्होंने मुझे अच्छा खेलते देखा। लिहाजा, तीसरे दिन उन्होंने मेरे पिता को बुलाया और कहा कि आपके बेटे का भविष्य बेहतरीन होगा। उस दिन मेरे पिता मुझे खेलता देखने आए थे और मैंने बहुत बुरा खेला था।
[PIC: सलमान खान- कैटरीना कैफ की FACEBOOK चैट.. ]
इसके बाद सलमान ने मजाकिये अंदाज में कहा कि मेरा स्कूल 9 बजे से होता था। मैं बहुत मुश्किल से 8.30 बजे उठकर स्कूल पहुंच पाता था। स्कूल के बाद मैं डाइरेक्टर बनना चाहता था।


Click it and Unblock the Notifications
