जब तक सलमान की 'ट्यूबलाइट' थियेटर में है.. किसी को नहीं मिलेगा पैसा!
कुछ ही दिनों पहले खबर मिली थी कि सलीम खान ट्यूबलाइट के डिस्ट्रिब्यूटर्स को फिल्म की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करेंगे। इस बारे में फिल्म के निर्माताओं और डिस्ट्रिब्यूटर्स के बीच बातचीत भी हुई। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिलहाल वितरकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
IIFA 2017: सलमान खान की सबसे क्यूट सी सेल्फी.. फिदा हो जाएंगे!
जी हां, सलीम खान ने वितरकों को जुलाई अंत तक रूकने को कहा है। उनके अनुसार, फिल्म अब तक सिनेमाघरों में चल रही है और पैसे आ रहे हैं। एक बार फिल्म सभी जगहों से उतर जाएगी.. फिर नुकसान का पूरा हिसाब लगाकर पैसे दिये जाएंगे..

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने कहा था- प्रोड्यूसर और वितरकों का रिश्ता काफी मजबूत होता है, इसे बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। यदि एक प्रोड्यूसर फिल्म बिजनेस में बने रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि वितरकों से अच्छा रिश्ता बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications