"सलमान ने ट्यूबलाइट में शानदार काम किया है....हमको अवार्ड्स से मतलब नहीं"
सलमान खान की ट्यूबलाइट का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है पापा सलीम खान ने। और उनके पास सलमान खान की तारीफ करने के अलावा और कुछ नहीं है।
सलमान खान की ट्यूबलाइट के बारे में हाल ही में सलीम खान ने एक प्रतिष्ठित अखबार से बात की और उनके पास बेटे की तारीफ करने के अलावा और कुछ नहीं था।
सलीम खान ने सबसे पहले क्लियर किया है कि आप सुलतान, बजंरगी भाईजान और ट्यूबलाइट को एक साथ नहीं जोड़ सकते हैं। तीनों बिल्कुल ही अलग फिल्में हैं और सलमान ने तीनों में ही बहुत अच्छा काम किया है।

वहीं केवल ट्यूबलाइट पर बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि सलमान ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। इस घर में अवार्ड्स के लिए हम लोग परेशान नहीं होते हैं। हमारे यहां अवार्ड्स का कुछ Impoertance नहीं है। बस सलमान ने ट्यूबलाइट में बहुत अच्छा काम किया है।
सलीम खान ने आगे बताया मैंने फिल्म बहुत पहले देखी है। तब फिल्म पूरी बनी नहीं थी। कच्ची थी। ना पीछे बैकग्राउंड म्यूज़िक था ना ही कोई एडिटिंग थी। लेकिन फिर भी मैं अंदाज़ा लगा सकता हूं कि फिल्म कैसी बनेगी।
मैंने इस तरह की कई फिल्में देखी हैं तो मैं ये ज़रूर कह सकता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है और इसमें सबने बहुत ही अच्छा काम किया है।
गौरतलब है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद पर रिलीज़ हो रही है और बाहुबली 2 - दंगल के बाद सलमान खान के सामने बॉक्स ऑफिस का तगड़ा TARGET है!


Click it and Unblock the Notifications