मेरा बेटा सलमान खान बड़ा स्टार है फिर भी वो 'काका' जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाया
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय और स्टारडम की चमक से चमकने वाले स्टार हैं सलमान खान। अपने करोड़ों की कमाई की फिल्मों के साथ सलमान खान बीते कई सालों से स्टारडम का स्वाद चख रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि सलमान खान सबसे बड़े स्टार हैं। लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान ऐसा नहीं मानते हैं।
उनके अनुसार सलमान खान वो स्टार नहीं हैं जिनका स्टारडम सबसे बड़ा है। बल्कि वो ये जाहिर करते हैं कि सलमान खान से भी बड़ा एक सुपरस्टार है जिसका स्टारडम की एक छोटी सी झलक किसी को भी चौंका सकती है। सलीम खान ने कहा है कि जिस तरह का स्टारडम राजेश खन्ना का रहा है, वैसा शायद किसी को मिल पाएगा।

राजेश खन्ना पर लिखी गई किताब द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार की प्रस्तावना में सलीम खान ने खुद अपने बेटे सलमान खान की तुलना राजेश खन्ना से की है। उन्होंने लिखा है कि वह कभी भी काका जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications