आहिल ने की सलीम खान की सवारी, सलमान खान ने दिया सहारा, क्यूट Video वायरल
सुपरस्टार सलमान खान के बारे में सभी जानते हैं कि वो एक बड़े सितारे होने के साथ साथ कहीं ना कहीं एक बच्चे वाला दिल रखते हैं। उनको कई मौकों पर बच्चों के साथ बच्चा बनते देखा गया है। लेकिन आज उनके पिता सलीम खान और सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जिसको देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सलीम खान घोड़ा बने हुए हैं और आहिल उनकी सवारी कर रहें हैं।
यही नहीं इस वीडियो में सलीम खान के पीठ पर बैठे आहिल को सलमान खान ने पकड़ा हुआ है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सामने आकर धमाल मचा दिया है और सलमान खान के फैंस इसको जमकर शेयर कर रहें हैं।

सलीम खान के साथ एक और वीडियो अर्पिता ने पोस्ट किया है जो कि काफी ज्यादा क्यूट है। सलमान खान और आहिल को एक साथ कई मौकों पर मस्ती करते देखा गया है और सलमान की लगभग हर शूटिंग लोकेशन पर आहिल जरूर जाते हैं।
सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें हैं और काफी जल्दी इस फिल्म का ट्रेलर सबके सामने आने वाला है। फिलहाल आप देखिए सलमान, सलीम खान और आहिल काये वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications