अब्दुल्लाह खान का हुआ था एक्सीडेंट और दो लोगों की मौत- सलीम खान ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान के घर में मातम का माहौल छा गया था जब उनके भतीजे अब्दुल्लाह खान का देहांत हो गया है। वो 38 साल के थे। अब्दुल्लाह खान की मौत फेफड़ों में इंफ्केशन के कारण हुई थी और सभी चौंक गए थे। लेकिन अब सलीम खान ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में अब्दुल्लाह खान को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। उन्होने एक ऐसे एक्सीडेंट का जिक्र किया है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा।
अब्दुल्लाह खान का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और अब्दुल्लाह घायल हो गए थे। सलीम खान ने कहा कि..करीब 6 महीनों पहले अब्दुल्लाह का बहुत ही गंभीर ट्रक एक्सीडेंट हुआ था।

इंदौर से मुंबई आने के दौरान उसके साथ ये हादसा हुआ था। पंचर के कारण अब्दुल्लाह ने रास्ते में कार का टायर बदलवाया था और इसी बीच एक ट्रक ने उसकी कार पर टक्कर मार दी थी।
टायर सही कर रहे दोनों आदमियों की मौत हो गई और अब्दुल्लाह के भी चोट लगी थी। सलीम खान ने ये भी बताया कि उसका इलाज लीलवती हॉस्पिटल में चल था। सलीम खान का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं।
अब्दुल्लाह खान की बात करें तो वो सलमान खान के काफी ज्यादा करीब थे और लगभग हर शूटिंग सेट पर उनके साथ नजर आते थे। सलमान खान.. अब्दुल्लाह खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे क्योंकि इस समय देश भर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है।


Click it and Unblock the Notifications











