सलमान को किस चीज़ का TENSION, उसकी फिल्म के लिए कोई भी हीरोइन मिल जाएगी - सलीम खान

सलमान खान के बारे में एक बात बड़ी दिलचस्प है, वो है उनके पिता सलीम खान का उनके साथ डटकर खड़ा रहना। दरअसल, सलमान के जीवन में कुछ भी ऊंचा नीचा हुआ तो सलमान खान के साथ डटकर खड़े हो जाते हैं सलीम खान। इस बार मुद्दा छोटा सा है - प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म छोड़ देने का। सलमान और प्रियंका, 10 साल बाद, ईद 2019 में बड़े परदे पर नज़र आने वाले थे।

खबर है कि प्रियंका के इस तरह आखिरी समय पर फिल्म छोड़ देने से सलमान खान काफी नाराज़ हैं लेकिन इन खबरों को सिरे से नकार दिया है सलीम खान ने। सलीम का कहना है कि पहली बात तो ये आखिरी समय नहीं है, अभी शूटिंग शुरू ही हुई है। और दूसरी बात कि सलमान इस बात से बिल्कुल नाराज़ नहीं है।

salim-khan-reacts-priyanka-chopra-quitting-salman-khan-s-bharat

हीरोइन का जहां तक सवाल है तो कोई कमी थोड़ी है। सलमान की फिल्म के लिए कोई भी हीरोइन मिल जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि आदमी वादा करता है पर पूरा नहीं कर पाता है। कभी डेट्स का चक्कर हो जाता है तो कभी कोई पर्सनल समस्या आ जाती है। प्रियंका भी किसी कारण से फिल्म नहीं कर पाई। इसमें कोई बुरा मानने वाली बात ही नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, अली अब्बास ज़फर ने एकदम से ट्वीट करके बताया कि प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है। इतना ही नहीं अली ने हिंट भी दिया कि इसका कारण, निक जोनस से उनकी सगाई या शादी हो सकता है और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X