First REVIEW: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. बेहद खूबसूरत और इमोशनल फिल्म
सलीम खान ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट देख ली है और फिल्म का रिव्यू दिया है। यहां जानें सलीम खान ने क्या कहा।
सलमान खान की ट्यूबलाइट 2017 की सबसे बड़ी रिलीज है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी काफी उत्साहित हैं। लेकिन बता दें, इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आ चुका है.. और यह किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने दिया है।
8 साल के बाद.. सलमान खान का DHAMAKA.. दिखेगा '10 का दम'
सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि कबीर खान के लिए भी सलीम खान की सलाह काफी मायने रखती है, इसीलिए उन्होंने सलीम खान को सबसे पहले अपनी फिल्म दिखाई। कबीर खान ने कहा कि- सलीम खान की रिएक्शन को देखकर मुझे फिल्म की सफलता का अंदाजा हो जाता है।

कबीर खान ने कहा- जब मैंने सलीम खान फिल्म की फर्स्ट कट दिखाई। वह रूम से बाहर आए और बिना एक शब्द कहे उन्होंने मुझे ज़ोर से गले लगाया। और कहा- मुझे और कुछ कहने की जरूरत है..
बाद में सलीम खान ने भी खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्यूबलाइट एक बेहद खूबसूरत फिल्म है.. कबीर खान ने उसे बेहतरीन ढ़ंग से बनाया है। बता दें, ट्यूबलाइट के पोस्टर में लिखी लाइन- क्या तुम्हें यकीन है? सलीम खान ने ही दिया है। लेकिन उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए कहा कि यह एक टीम वर्क है।
कबीर खान ने कहा कि मैं जब भी स्क्रिप्ट लिखता हूं तो सलीम खान को जरूर दिखाता हूं। कितने ही लोगों को ऐसा मौका मिलता है। उनकी सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
यहां जानें सलमान खान को लेकर कबीर खान ने क्या क्या कहा है-


Click it and Unblock the Notifications