'सलमान ने कभी एक कॉक्रोच को भी नहीं मारा.. माफी नहीं मांगेगा' सलीम खान की लॉरेंस को टो टूक

Salim Khan Reaction To Lawrence Bishnoi Threats: सुपरस्टार सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच जहां उनकी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है तो वहीं अब उनके पिता सलीम खान के बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद पहली बार मीडियो से बात करते हुए इसपर अपना रिएक्शन दिया है। सलीम खान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए साफ कर दिया है कि सलमान खान ने कभी भी किसी जानवर को नही मारा है ऐसे में सलमान किस बात की माफी मांगे।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई से लगातार मिल रही धमकियों और माफी की मांग पर रिएक्ट करते हुए कहा, " सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा है। सलमान ने कभी एक कॉक्रोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में भरोसा ही नहीं करते हैं।"
abp न्यूज़ पर बोले सलमान खान के पिता सलीम खान, 'आज सभी बातों को निपटा दीजिए, कल मौका मिले ना मिले'@MeghaSPrasad#SalimKhanOnABP #SalmanKhan #BeingHuman #LawrenceBishnoi #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #abpnews #india pic.twitter.com/zhhfrFd58X
— ABP News (@ABPNews) October 18, 2024
सलीम खान ने कहा, "लोग हमें कहते हैं कि आप जमीन की तरफ देखकर चलते हैं आप बहुत शरीफ आदमी हैं। मैं उन्हें बताता हूं कि ये शराफत की बात नहीं है मुझे फिक्र रहती है कि पैर के नीचे कोई कीड़ा भी आकर चोटिल ना हो जाए। मैं उनको भी बचाता हुआ चलता हूं।"
सलीम खान ने कहा, "बीइंग ह्यूमन से कितने लोगों की मदद की गई है। कोविड के बाद ये मना कर दिया गया, उससे पहले हर दिन लंबी-लंबी लाइन लगती थी। किसी को ऑपरेशन कराना होता था, किसी को कोई और मदद चाहिए होती थी। हर रोज चार सौ से ज्यादा लोग मदद की आस लेकर आते थे।"


Click it and Unblock the Notifications











