#Reaction: ''ट्यूबलाइट अभी चल रही है.. पैसे आ रहे हैं.. बेकार का हंगामा ना करें....''
जबसे यह बात सामने आई है कि डिस्ट्रिब्यटर्स ने सलमान खान से पैसे वापस मांगे हैं। ट्यूबलाइट एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ताजा रिपोर्ट्स आई थी कि सलीम खान ने वितरकों से बातें की और सही मुआवजा देने का वादा किया है।
सलमान- शाहरूख- अक्षय कुमार.... 14 सालों बाद.. बराबर का मौका!
बहरहाल, एक इंटरव्यू के दौरान जब सलीम खान से इस बारे में सवाल किया गया.. तो उन्होंने सीधे कहा- इसे बेकार का बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। ट्यूबलाइट अभी भी चल रही है और पैसे आ रहे हैं। एक बार फिल्म सिनेमाघरों से उतर जाए तो फाइनल देखा जाएगा कि डिस्ट्रिब्यूटर्स को कितना नफा- नुकसान हुआ।

हमने वितरकों से वादा किया है कि जो भी नुकसान उन्होंने सहा है.. उसका उचित हिस्सा हम भरेंगे। हम वितरकों को अकेले सारा नुकसान नहीं झेलने देंगे।
Recommended Video

सलीम खान ने कहा- प्रोड्यूसर और वितरकों का रिश्ता काफी मजबूत होता है, इसे बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। यदि एक प्रोड्यूसर फिल्म बिजनेस में बने रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि वितरकों से अच्छा रिश्ता बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications